Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

अयोध्या दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री शाह, देखें उनका कार्यक्रम…

अयोध्या। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री शाह 10 बजे अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचेंगे। राम क...

यह भी पढ़ें :-



अयोध्या। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री शाह 10 बजे अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचेंगे। राम कथा पार्क से हनुमानगढ़ी में दर्शन व पूजन करेंगे। इसके पश्चात राम जन्म भूमि जाएंगे और रामलला के दर्शन कर करेंगे आरती।

 इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन निपेंद्र मिश्रा अमित शाह को राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया से रूबरू कराएंगे। इसके बाद गृहमंत्री राम जन्मभूमि से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिराम दास छावनी जाएंगे। 

वहां वे महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इसके बाद गृह मंत्रीमणिराम दास छावनी से पुनः राम कथा पार्क हवाई अड्डा पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से जीआईसी के लिए रवाना होंगे, जहां आयोजित जनसभा को वे संबोधित करेंगे। गृहमंत्री शाह लगभग 3 घंटे तक अयोध्या में रहेंगे।

No comments