Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों के तबादले कर दि...

यह भी पढ़ें :-

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सामान्‍य प्रशासन विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार 14 आइएएस अफसरों का प्रभार बदल दिया गया है। अलरमेलमंगई को श्रम विभाग के सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। यशवंत कुमार को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। जेपी पाठक का तबादला नगर ग्राम निवेश के आयुक्‍त पद पर किया गया है। भीम सिंह को श्रम आयुक्‍त बनाए गए हैं। केडी कुंजाम बिलासपुर संभाग के आयुक्‍त होंगे। जितेंद्र कुमार शुक्‍ला को खाद्य विभाग के संचालक की जिम्‍मेदारी दी गई है। अभिषेक कुमार अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्‍त होंगे। प्रतिष्‍ठा ममगाई का तबादला कोरबा कर दिया गया है, वहां वे नगर निगम के आयुक्‍त का पद संभालेंगी। चंदन संजय त्रिपाठी कृषि एवं प्रभारी अधिकारी संचालक के साथ युवा मितान क्‍लब का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा रमेश शर्मा मुद्रण लेखन सामग्री के संचालक होंगे। वहीं सौरभ कुमार कोरबा कलेक्‍टर, संजीव कुमार झा बिलासपुर कलेक्‍टर बने। बतादें कि दो दिन पहले राज्‍य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला किया था।

No comments