Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

अर्जुन कपूर को पसंद आयी जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ

  मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को अपनी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ बेहद पसंद आयी है। जंगली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, उलझ में जान्ह...

यह भी पढ़ें :-

 

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को अपनी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ बेहद पसंद आयी है। जंगली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, उलझ में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, ​​राजेश तैलंग, आदिल हुसैन और जितेंद्र जोशी की अहम भूमिका है। फिल्म उलझ 02 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। इस फिल्म की तारीफ कई सितारों ने की है। अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म उलझ की तारीफ की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, उलझ एक शानदार जासूसी ड्रामा है, जिसमें फिल्म के हर किरदार ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। यह एक मनोरंजक फिल्म है, जो बेहतरीन ढ़ंग बनाई गई है। जान्हवी कपूर, आप अलग-अलग कंटेंट और जटिल किरदारों का चयन करती हैं। आप पर गर्व है। जासूसी सही तरीके से की गई है। शानदार अभिनय और अच्छे सिनेमा की सराहना करने वाले हर व्यक्ति को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

No comments