Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

CM साय ने किया प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान

    रायपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पं. दीनदयाल उप...

यह भी पढ़ें :-

  

रायपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रुपये अंतरित किए गए। इस तरह खिलाड़ियों को कुल एक करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपये दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा व खेल मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।

No comments